मुरादाबाद, दिसम्बर 20 -- मुगलपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसे के बाद विवाद हो गया। जीआईसी चौक के पास स्कूटी सवारों ने बाइक सवार युवक और उसके साथी से गाली-गलौच कर बेल्ट से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने बीच-बचाव करने आए लोगों को भी डराया और तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों युवकों को बचाया। पीड़ित हरिकिशोर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.