चाईबासा, जनवरी 1 -- चाईबासा। स्कूटी समेत नदी में गिरने से मंझारी थाना अंतर्गत बाकी मारा गांव निवासी 15 वर्षीय प्रताप साहू की मौत हो गई। वह है मुफस्सिल थाना अंतर्गत घाघरी में अपने बहन के घर रहता था। आठ दिनों के बाद शव बरामद किया गया। वह 24 दिसंबर 2025 को स्कूटी लेकर घाघरी से मंझारी के बाकीमारा गांव गया था ।वापस लौटने के दौरान तांतनगर ओपी क्षेत्र के तोरलो नदी में स्कूटी समेत गिर पड़ा। जब वह घाघरी वापस नहीं आया तो उसे खोजबीन किया जाने लगा। उसके बावजूद वह नहीं मिला । 1 जनवरी2026 को अहले सुबह जब कुछ ग्रामीण शोच के लिए तोरलो नदी के तरफ गये तो पानी में तैरता हुआ एक शव देखा गया। इसके बाद घटना की सूचना तांतनगर पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाइ।मृतक के परिजनों ने बताया क...