पटना, फरवरी 22 -- दीघा थाना क्षेत्र के अटल पथ स्थित गंगा बिहार कॉलोनी में एक स्कूटी शो रूम में शनिवार की रात चोरी की घटना सामने आई। चोर शोरूम से एक टायर चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपितों को पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात स्कूटी शो रूम से एक टायर चोरी कर लिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर दोनों आरोपितों की पहचान की गई और उन्हें चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया गया। दीघा के प्रभारी थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में नीतिन कुमार कुर्जी बालू पर निवासी है, जबकि दूसरा आरोपित नाबालिग है। चोरी किया गया टायर भी बरामद कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...