रांची, दिसम्बर 12 -- रांची, संवाददाता। रिम्स के ओपीडी परिसर में शुक्रवार को अचानक एक व्यक्ति को स्कूटी से अंदर आने से अफरा-तफरी मच गई। ओपीडी परिसर में किसी तरह के वाहन की इंट्री नहीं है। स्कूटी के अंदर चले जाने से रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। रिम्स परिसर में हर दिन 1600 लोगों का औसतन आना-जाना होता है। लोगों का कहना है कि स्कूटी के बजाय लोग अगर किसी तरह के हथियार को लेकर पहुंच गए तो कोई जांच नहीं होगी। बता दें कि जो स्कूटी से पहुंचा था वो जांच के लिए उपयोग होने वाले सामान लेकर पहुंचा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...