हल्द्वानी, फरवरी 14 -- कालाढूंगी। रामनगर-कालाढूंगी हाईवे पर शुक्रवार को स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में स्कूटी सवार पूर्व फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे पूर्व सैनिक 72 वर्षीय गंगा दत्त काला निवासी चोरपानी रामनगर स्कूटी से कालाढूंगी की ओर आ रहे थे। धमोला पेट्रोल पंप के पास कालाढूंगी से आ रही बाइक और उनकी स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार पूर्व फौजी गंगा दत्त काला और बाइक सवार उवेश निवासी मल्लू टाडा रामनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा नेता मदन जोशी घायल पूर्व फौजी को अपनी कार से सीएचसी कालाढूंगी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल उवेश को राहगीरों ने रामनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना पर पूर्व सैनिक के रिश्तेदार हिमांशु ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.