मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- सरैया। रेवा रोड पर बखरा जीविका संकुल कार्यालय के पास शुक्रवार को स्कूटी और बाइक टकरा गई। इसमें बाइक सवार मां-बेटा और स्कूटी सवार घायल हो गया। जख्मी बल्ली सरैया निवासी शारदा देवी (55), पुत्र अर्जुन के अलावा स्कूटी सवार को स्थानीय लोगों ने सीएचसी सरैया में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर शाम तक महिला होश में नहीं आई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...