हल्द्वानी, मार्च 23 -- भीमताल। स्कूटी से स्टंट कर रील बना रहे युवक को पुलिस ने पकड़कर उसका चालान कर दिया। भीमताल थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि पहाड़ की सड़कों पर एक स्कूटी चालक स्टंट कर रील बना रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम भीमताल गोरखपुर निवासी 20 वर्षीय मो. साबिर पुत्र मो. जाकिर बताया। युवक की स्कूटी को सीज करने के साथ उसका चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.