रांची, मई 15 -- रांची। स्कूटी चोरी का आरोप लगाकर हत्या करने से जुड़े मामले में शुक्रवार को फैसला आएगा। अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले में चार आरोपी महेश कुमार, लक्ष्मण मिस्त्री, विकास कुमार और प्रकाश शर्मा उर्फ पकलू ट्रायल फेस कर रहा है। घटना को अंजाम 24 दिसंबर 2024 दिया गया था। आरोपियों पर समीर आइंद नामक युवक की हत्या करने का आरोप है। मृतक सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम झारखंड चौक में परिवार के साथ रहता था। 24 दिसंबर 2024 को सभी आरोपी समीर आइंद के पैतृक गांव गोविंदपुर जरिया पहुंचा। वहां से स्कूटी चोरी के आरोप में समीर को घर से उठाकर रांची के रुगड़ीगढ़ा लाया और मारपीट कर गंभीर रूप से गंभीर रूप जख्मी कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.