घाटशिला, दिसम्बर 24 -- धालभूमगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर गजानन फेरो प्राइवेट लिमिटेड के सामने बहरागोड़ा से घाटशिला की ओर जा रही स्कूटी सवार युवती समेत दो लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार, मुसाबनी निवासी सुमन किस्कु(19) व संजय मुर्मू नींद लगने की वजह से अपनी स्कूटी से गिरकर घायल हो गए। सेवा ही धर्म सामाजिक संस्था द्वारा तत्काल दोनों घायलों को उचित इलाज के लिए धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद सुमन किस्कु के कंधे में फैक्चर एवं कमर में चोट की वजह से उचित चिकित्सा के लिए उच्च चिकित्सालय एमजीएम अग्रसारित कर दिया। परिजन चिकित्सा के लिए स्वंय ले जाने की बात कर रहे थे। मालूम हो की सुमन लखनऊ में काम करते हुए 3 दिन पूर्व अपने घर लौटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.