सहारनपुर, दिसम्बर 4 -- कोतवाली सदर बाजार थाना क्षेत्र में कैंप चौकी के पास बुधवार की रात स्कूटी खड़ी करने को लेकर सीडीओ के गनर और एक युवक के बीच मारपीट होने के साथ हंगामा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने गनर को थप्पड़ मार दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ हटाते हुए दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने गनर का मेडिकल कराया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की देर रात मुख्य विकास अधिकारी सुमित महाजन का गनर पंकज चौकी के पास ड्यूटी पर खड़ा था। इसी दौरान एक युवक अपनी स्कूटी वहीं सड़क किनारे छोड़ने लगा। गनर ने उसे स्कूटी दूसरी जगह खड़ी करने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ते-बढ़ते हाथ-पाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच में पड़कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.