सहारनपुर, दिसम्बर 10 -- चिलकाना के मोहल्ला हामिद हसन में स्कूटी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक से हुई है। कार्रवाई से इंकार कर दिया। मोहल्ला निवासी सलमान पुत्र शहजाद ने बताया कि बुधवार सुबह पड़ोस में रहने वाले आरोपियों द्वारा रास्ते में स्कूटी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। सलमान ने स्कूटी रास्ते में खड़े करने के लिए मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। जब वह अपनी जान बचाने को घर में भागा, तो आरोपियों ने घर में घुसकर भी मारपीट की। हमले में दादा हमीद (65 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं इस मामले में परिजनों ने पुलिस को बताया कि झगड़े में नहीं बुजुर्ग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.