हरदोई, दिसम्बर 17 -- शाहाबाद। बंदर के अचानक सामने आ जाने से स्कूटी सवार दुकानदार सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बंदरों का आतंक अब केवल शहरी इलाकों तक सीमित नहीं रह गया है। बल्कि गांव-देहात की सड़कों पर भी आए दिन हादसों की वजह बन रहा है। आंझी-आलमनगर मार्ग पर कुम्हरुआ गांव निवासी दिनेश कुमार की सलेमपुर में इलेक्ट्रिक की दुकान है। बुधवार दोपहर में दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी सनीधाम के पास पहुंची तभी अचानक सामने आए बंदर से टकरा गई। टक्कर के बाद दिनेश स्कूटी से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर उनके भाई शिशुपाल उर्फ मनोज मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में उन्हें पास से गुजर रही एंबुलेंस से शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले...