चंदौली, सितम्बर 20 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर कस्बे में तेज रफ्तार स्कूटी के धक्के से शुक्रवार को कोचिंग से घर लौट रहा एक छात्र घायल हो। घायलावस्था में छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। डॉक्टरों के मुताबिक उसका हाथ टूट गया है। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। धानापुर निवासी अभिषेक पटेल कस्बे से कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान कस्बा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर कोचिंग से वापस घर जा रहे छात्र से टकरा गई। धक्का इतना तेज लगा कि छात्र काफी दूर जाकर गिर गया। जिससे उसका हाथ टूट गया और वह घायल हो गया। आस पास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल...