बागपत, फरवरी 19 -- बागपत। शहर के नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक वाहन रिपेयरिंग सेंटर में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की बैटरी तेज धमाके से फट गई। इससे दुकान और मकान में आग लग गई। परिवार के लोगों ने घर से बाहर निकलकर जान बचाई। इसके बाद परिवार के लोगों ने मोहल्लावासियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में खड़ी एक बाइक, मशीने, उपकरण और घर का सामान जल गया। नौरोजपुर गुर्जर मार्ग स्थित बस्ती निवासी सफीक अहमद ने बताया कि अपनी दुकान में इलेक्ट्रॉनिक वाहन रिपेयरिंग सेंटर खोल रखा है। बुधवार शाम वह किसी काम से गया हुआ था, तभी एक ग्राहक अपनी खराब इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी दुकान पर खड़ी करके चला गया। ग्राहक ने इसके बारे में फोन करके बताया। शाम को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी दुकान के अंदर खड़ी करके ऊपर बने मकान में अपने भाई शहजाद, मां रशीदन, बच्चे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.