उरई, जनवरी 12 -- जालौन। राशन लेने जा रहे साईकिल सवार वृद्ध को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज कानपुर में चल रहा है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी स्कूटी व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरिया खुर्द निवासी गिरजा प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनके पिता नाथूराम रविवार को सुबह करीब 11 बजे साईकल से उचित दर की दुकान पर राशन लेने के लिए कुदरा करौंदी जा रहे थे। जब वह कुदारी मोड़ पर पहुंचे तभी वहां आ रहे स्कूटी सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने यूपी 112 पर कॉल की। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया गय...