भदोही, फरवरी 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। गोपीगंज थाना क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास गुरुवार की शाम स्कूटी की चपेट में आई एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्कूटी सवार को पुलिस पकड़कर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि लालानगर निवासी 70 वर्षीय प्रभावती देवी पत्नी स्व. अमरनाथ सरोज शाम करीब साढ़े पांच बजे सड़क पार कर दुकान पर आ रही थी। इस बीच एक स्कूटी सवार ने वृद्ध महिला को धक्का मार दिया। स्कूटी की चपेट में आकर वृद्ध महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी गोपीगंज में लाया गया। जबकि हालत गंभीर होने पर उसे महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया। परिजन लेकर जिला अस्पताल आए लेकिन कुछ ही ...