वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी। सिगरा पुलिस ने शुक्रवार को लहरतारा रेलवे फाटक के पास से चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी शहंशाहपुर (राजातलाब) निवासी राहुल कुमार, शिवपुरवा निवासी दीपक रावत उर्फ मंगल हैं। इनके पास से चोरी की स्कूटी, लैपटॉप, मोबाइल बरामद किया गया है। सिगरा इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि नेहरू मार्केट से बीते 12 जनवरी को आरोपियों ने स्कूटी पार कर दी थी। स्कूटी की डिक्की में लैपटॉप, फोन और चार्जर भी था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...