महाराजगंज, फरवरी 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा थाना क्षेत्र के पनियरा-परतावल मार्ग पर स्थित ग्राम बभनौली के पास स्थित एक तिराहे पर सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। एक स्कूटी सवार और एक बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुहम्मदा निवासी 60 वर्षीय मारकंडेय प्रसाद पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीपुर अपनी बेटी रीतू के ससुराल आये थे। वहां स्कूटी से अपनी लड़की रीतू व उसकी एक बच्ची के साथ वापस अपने घर मोहम्मदा लौट रहे थे कि बभनौली स्थित उक्त तिराहे के पास ग्राम पंचायत बैजूडेहरा निवासी सूरज की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर द...