हल्द्वानी, फरवरी 10 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। चोरगलिया इलाके में एक स्कूटी और बाइक की रविवार रात जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान युवक का सिर पत्थर से जा टकराया, हेलमेट न होने से चोट गहरी लग गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक चोरगलिया के लाखन मंडी क्षेत्र में रहने वाले 26 वर्षीय शुभम आर्या पुत्र जयराम सितारगंज में सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करते थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात नौ बजे शुभम ड्यूटी से बाइक पर घर की ओर लौट रहे थे। काड़बास के पास स्कूटी सवार ने रोड क्रॉस की, जिस कारण शुभम की बाइक सीधा स्कूटी सवार से जा टकराई। टक्कर के बाद शुभम का सिर सड़क किनारे एक बड़े पत्थर से जा टकराया। घटना के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर शुभम को एसटीएच लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.