प्रयागराज, फरवरी 15 -- उत्तर प्रदेश के पर्वतीय खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रयागराज के झूंसी निवासी 24 वर्षीय युवा पर्वतारोही अनंत सिंह पहली बार स्की माउंटेनियरिंग जैसे चुनौतीपूर्ण शीतकालीन खेल में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। अनंत सिंह आगामी खेलो इंडिया विंटर गेम्स में पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के पहले स्की माउंटेनियरिंग खिलाड़ी के रूप में चयनित हुए हैं। अनंत सिंह का जन्म और पालन-पोषण प्रयागराज में हुआ। अनंत सिंह लंबे समय से पर्वतारोहण और साहसिक खेलों से जुड़े रहे हैं। अनंत सिंह का सपना है कि वे भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय स्की माउंटेनियरिंग प्रतियोगिताओं में करें और देश व प्रदेश का नाम वैश्विक मंच पर रोशन करें। स्की माउंटेनियरिंग एक ऐसा खेल है जिसमें खिल...