गिरडीह, मार्च 18 -- गांडेय। गांडेय प्रखंड में स्किल डेवलपमेंट सेंटर का भवन निर्माण किया जाना है। भवन निर्माण के लिए स्थल चयन को लेकर सोमवार को गांडेय बीडीओ निशात अंजुम, सीओ मो. हुसैन, प्रमुख राजकुमार पाठक ने दासडीह पंचायत के महजोरी गांव में खाली पड़ी 7 एकड़ 28 डिसमिल जमीन का अवलोकन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट सेंटर का भवन निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। उक्त जमीन में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र और अन्य भवन का निर्माण होना है। बीडीओ ने कहा कि स्थल जांच का रिपोर्ट गिरिडीह उपायुक्त को भेजा जाएगा। इस विषय में प्रमुख राजकुमार पाठक ने कहा कि डेवलपमेंट भवन का निर्माण होने से स्थानीय क्षेत्र के युवाओं के समक्ष रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। पदाधिकारियों के साथ पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित, मो.अकबर, कन्हाई साव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.