रांची, फरवरी 20 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर की स्किल डेवलपमेंट उप समिति ने शुक्रवार को चैंबर भवन में बैठक की। बैठक में सदस्यों ने झारखंड गर्वमेंट टूल रूम के साथ 25 फरवरी को एमओयू करने की प्रक्रिया पर चर्चा की। उप समिति चेयरमैन आलोक कुमार व प्रियंक भगत ने बताया कि पहल शुरू हो चुकी है, जिससे व्यापारियों को प्रशिक्षित मैनपावर मिलेगा। समिति ने डिजिटल मार्केटिंग, सॉफ्ट स्किल्स, एआई, साइबर क्राइम, डिजिटल पेमेंट व मैनेजमेंट विषयों पर वर्कशॉप आयोजित करने का निर्णय लिया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रांची के प्रो. गौरव मराठे द्वारा ऑर्गनाइजेशनल बिहेवियर पर सत्र होगा। बैठक में चैम्बर उपाध्यक्ष राम बांगड़, प्रवीण लोहिया, मुकेश जयसवाल, ज्योति सिंह, दिलीप शाह, दीपक सिंह, शशांक चौधरी, दिलीप कर, अतुल अग्रवाल, रोहित राज और गिरीश अग्रवाल आदि मौजूद...