प्रयागराज, फरवरी 4 -- राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) कटरा की दो छात्राओं ने स्किल इंडिया प्रतियोगिता 2025-26 में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। एआई एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (क्लाउड कंप्यूटिंग) ट्रेड की अनुष्का पांडेय और कॉस्मो ट्रेड (वेल्डिंग) की अलीमा ने जिले का नाम रोशन किया। इससे पहले दोनों छात्राओं ने जिला एवं जोनल स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया था। प्रचार्य जय शिव शर्मा ने दोनों प्रशिक्षुओं को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.