नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- कई वर्षों से यह धारणा प्रचलित है कि सुबह उठते ही मुंह में मौजूद लार को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स और एक्ने ठीक हो सकते हैं। खासतौर पर सोशल मीडिया और घरेलू नुस्खों में इसे एक "नेचुरल और फ्री ट्रीटमेंट" के रूप में बताया जाता है। माना जाता है कि सुबह की लार में ऐसे प्राकृतिक एंजाइम होते हैं जो बैक्टीरिया को खत्म करने और त्वचा को साफ करने में मदद कर सकते हैं। इसी वजह से कई लोग इसे मुंहासों पर रातों-रात असर दिखाने वाला उपाय मानते हैं। हालांकि, स्किन एक्सपर्ट्स और डर्मेटोलॉजिस्ट इस दावे को पूरी तरह सही नहीं मानते। लार में कुछ एंटीबैक्टीरियल तत्व जरूर होते हैं लेकिन उसमें मुंह के बैक्टीरिया भी मौजूद रहते हैं जो त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए, सुबह की लार का इस्तेमाल एक्ने के इलाज में कितना सुरक्षित और प्रभावी ह...