नई दिल्ली, फरवरी 4 -- 47 की उम्र में भी रानी मुखर्जी का नेचुरल ग्लो और घने, मजबूत बाल यह साबित करते हैं कि खूबसूरती के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। हाल ही में Humans of Bombay को दिए एक इंटरव्यू में रानी ने अपने सिंपल लेकिन असरदार ब्यूटी रूटीन के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी स्किन और हेयर के लिए सबसे भरोसेमंद और 'मैजिक' इंग्रेडिएंट है - नारियल तेल। रानी मुखर्जी ने कहा, 'मैं सिर्फ नारियल तेल का इस्तेमाल करती हूं। मुझे नारियल तेल बहुत पसंद है। चाहे आप इसे ब्यूटी रेजीम के तौर पर इस्तेमाल करें या खाने में लें, नारियल तेल से बेहतर कुछ नहीं है।' उनका मानना है कि यह एक ऐसा देसी नुस्खा है, जो समय की कसौटी पर खरा उतरा है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनकी परवरिश और रहने की जगह ने उनके ब्यूटी चॉइसेज को काफी हद तक प्...