बगहा, फरवरी 20 -- नरकटियागंज। नरकटियागंज-लौरिया मुख्य मार्ग में जयमंगलापुर गांव के समीप स्कॉर्पियो-ईरक्शा की टक्कर से तीन महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। घटना में ईरक्शा में बैठी वर्षा उर्फ श्रेया कुमारी का एक पैर टूट गया। इससे वह मैट्रिक की परीक्षा से वंचित रह गई। वह मैट्रिक की परीक्षा देने नरकटियागंज सेंट्रल स्कूल केंद्र पर आ रही थी। घटना में ईरक्शा चालक बलिस्टर सिंह, गोपालपुर थाने के बहुअरवा निवासी रूबी देवी, बिजबनिया गांव निवासी उर्मिला देवी भी गम्भीर रूप से जख्मी हुए है। घटना के बाद स्कॉर्पियो में बैठे चालक समेत अन्य मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.