बांदा, दिसम्बर 18 -- बांदा। संवाददाता फुटपाथ में बैठकर सब्जी बेच रहे दुकानदार को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। कालिंजर थाना क्षेत्र के तरहटी गांव निवासी 70 वर्षीय कल्लू पुत्र छोटा कुशवाहा बस स्टैंड के समीप फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाता था। वह बुधवार की शाम दुकान में बैठा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके से भाग रहे वाहन चालक को पकड़ लिया गया। घायल को उठाकर सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालों ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान कल्लू ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलि...