चंदौली, जनवरी 16 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव चौराहे पर बीते गुरुवार की देर रात नशे में धुत चालक ने स्कार्पियो से साइकिल सवार सहित कई लोगों को धक्का मार दिया था। इस दौरान साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा दो घायल हो गये थे। घटना के आक्रोशित लोगों ने स्कार्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस काफी प्रयास के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराई। वही स्कार्पियो में बैठे एक हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव उर्फ चंचल अपने मित्र और चालक अरविंद यादव के साथ बीते गुरुवार की शाम पट्टीदार राकेश यादव को स्कार्पियो वाहन से ट्रेन पर बैठाने के लिए पीडीडीयू जंक्शन पर छोड़ने गया था। स्टेशन छोड़ने के बा...