बुलंदशहर, मई 27 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने स्कार्पियो सवार युवकों पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम असावर निवासी एक युवती ने बताया कि वह अपनी बहन और चाची के साथ खेत से पशुओं का चारा लेने गई थी। शराब के ठेके के पास काले रंग की स्कॉर्पियो में दो युवक बैठे थे। आरोप है कि युवक गाड़ी रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। आरोपी युवक युवती का दुपट्टा भी ले गए। पुलिस की गाड़ी को आता देख आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.