समस्तीपुर, फरवरी 6 -- सरायरंजन। थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर टांड़ी गांव से बुधवार की रात स्कार्पियो सवार बदमाश तीन घरों का ताला काट कर तीन बकरियों की चोरी कर भाग निकले। वहीं गृहस्वामी के पुत्र का एक मोबाइल भी उठा कर चलते बने। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में गृहस्वामी के पुत्र सुधांशु कुमार के लिखित बयान पर गुरुवार को एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि बुधवार की देर रात बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो पर सवार छह युवक पशुपालक राज कुमार साह के घर के पास रुके। उनमें से दो युवक गाड़ी पर सवार रहे, जबकि दो युवक सड़क पर खड़े हो गए। वहीं दो अन्य युवक बारी बारी से तीन घरों का ताला काट कर तीन बकरियां को उठा लिए। वहीं एक कमरे से गृहस्वामी के पुत्र सुधांशु कुमार का मोबाइल भी उठा लिया। विरोध करने पर उक्...