समस्तीपुर, फरवरी 22 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवरिया गांव में शनिवार की देर रात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने चार बकरी की चोरी कर ली। जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात स्कॉर्पियो पर सवार बदमाश जितवारिया गांव में अमित कॉपर के घर के बाहर दरवाजे पर बंधी दो बकरी, अर्जुन कॉपर की एक एवं पप्पू कॉपर की एक बकरी की चोरी कर ली। चोरी सभी बकरी को स्कॉर्पियो पर लोड कर भाग निकले। वहीं बदमाश जब नागो ठाकुर एवं भूपेन ठाकुर के दरवाजे पर पहुंचे तो लोगों के जग जाने के बाद सभी बदमाश लदौरा चौक की ओर भाग निकला। इस बाबत पीड़ितों ने थाना में आवेदन देने की बात कही है। इंस्पेक्टर वह थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...