देवरिया, फरवरी 20 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरा कर लौट रहे छात्र को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र इंटर का छात्र था, शाम को उसकी बोर्ड परीक्षा थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गौरीबाजार के बखरा खास के पलिया मजरे का आर्यन कुमार निषाद (17) पुत्र अमन निषाद नेशनल इंटर कालेज चोरखरी में इंटर की पढ़ाई करता था। शुक्रवार सुबह बाइक में तेल भराने के लिए वकीलगंज गया था। घर वापस लौटते समय बखरा इंटर कालेज के समीप गौरीबाजार-हाटा मार्ग को क्रास कर रहा था, तभी गौरीबाजार के तरफ से जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसकी बाइक में तेज टक्कर मार दिया। छात...