सोनभद्र, जनवरी 15 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मुख्य मार्ग पर रनटोला स्थित आरवाई सिंह घाटी के पास गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार दंपति को धक्का मार दिया। इससे बाइक पर सवार रनटोला गांव निवासी 30 वर्षीय रामदुलारे तथा उनकी गर्भवती पत्नी 26 वर्षीया श्यामसुंदरी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया। महिला चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गर्भवती महिला की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल रामदुलारे ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ आधार अपडेट कराने रेनुकूट गए थे। रेणुकूट से वे अपने घर वापस लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.