गिरडीह, अक्टूबर 5 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो-गावां रोड पर चतरो के पास शुक्रवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो की चपेट में आने से पुरनाबथान गांव का युवक शेखर सिंह 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। बताया गया कि शुक्रवार के करीब दस बजे रात में शेखर चतरो बाजार से घासीडीह की ओर अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में अज्ञात स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मारकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों द्वारा उसका उपचार करवाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...