देवरिया, जनवरी 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के हाता बाजार के पास से बुधवार को पुलिस ने देशी शराब से भरी एक स्कार्पियो को दबोच लिया। पुलिस ने स्कार्पियो से 80 पेटी शराब बरामद करने के साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर शराब को बिहार ले जाने के फिराक में था। पुलिस ने तस्कर को न्यायालय में पेश किया गया ,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आपरेशन प्रहार के तहत बुधवार को श्रीरामपुर पुलिस हाता बाजार के पास वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। कि उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शराब से भरी एक स्कार्पियो को पकड़ लिया। पुलिस ने स्कार्पियो से 80 पेटी देशी शराब बरामद किया। वहीं शराब को ले जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रवि पुत्र रामनरेश प्रसाद निवासी रूकड्डीपुर थाना दरौन्दा जनप...