वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 28 -- यूपी के मुजफ्फरनगर में गुरुवार की देर रात्रि शहर के शिव चौक पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जब एसपी सिटी ने भारतीय किसान यूनियन का झंडा लगी हुई स्कॉर्पियो सवारों को गाड़ी रोकने कहा, तो उल्टे ही कार सवारों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए गाड़ी दौड़ा दी। एसपी सिटी खुद कार सवार को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह बाहर नहीं निकले। बाद में पुलिस कर्मियों ने पीछा करते हुए स्कार्पियों सवार चार युवकों को पकड़ लिया। चारों से पूछताछ की जा रही है। चारों युवक बिजनौर के बताए जा रहे हैं। स्कार्पियों गाड़ी का नंबर भी बिजनौर का ही है। आरोप यह भी है कि स्कार्पियों सवार ने शिव चौक पर पुलिस अफसर की गाड़ी में टक्कर मारी थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। यह भी पढ़ें- युवती ने फेसबुक फ्रेंड से राधारानी मंदिर में की शादी, 7 दिन पहले भागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.