मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 8 -- मोरना। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में भारत स्काउट एंड गाइड के द्वारा चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को धूमधाम से समापन हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी डा. गीतांजली वर्मा ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों में दूसरों के प्रति सहानुभूति और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती है। शिविर में जिला संगठन कमीश्वनर भारत भूषण अरोरा, सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों में आत्मविश्वास, नैतिकता, और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे गुण विकसित करती है। इस दौरान 16 टोलियों ने मैदान में टेंट लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन पर स्काउट सक्षम, आर्यन गाइड शिया, अंतिका को पुरस्कृत किया गया। शिविर में डायरेक्टर विराज तोमर, कार्यवाहक प्रधानाचार्या रीता शर्मा, राकेश क...