मैनपुरी, दिसम्बर 2 -- कस्बा के एमाहसननगर रोड स्थित जीनियस इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। शिविर में प्राथमिक उपचार, गांठ बांधने, ध्वज शिष्टाचार व टेंट लगाना जैसी गतिविधियां के बारे में बताया गया। वहीं प्रशिक्षकों ने चरित्र निर्माण व स्वस्थ आदतों के बारे में भी प्रशिक्षार्थियों को बताया। इसके अलावा आपदा के समय लोगों की मदद करने के तरीके के बारे में समझाया। प्रशिक्षक ने बताया कि झंडा हमेशा सूर्योदय के बाद फहराया जाता है और सूर्यास्त के बाद उतार लिया जाता है। विद्यालय के प्रबंधक डा. धर्मेंद्र यादव ने कहा कि स्काउट गाइड शिविर का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता व नेतृत्व क्षमता का विकास करना होता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रोहन सिंह, अरविंद यादव, अंजू पोरवाल, शिप्रा, अंजली यादव, रेखा, अनम व निशा मौजूद रह...