चंदौली, फरवरी 14 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स/गाइड्स की ओर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चंधासी स्थित काशी विद्यापीठ से संबद्ध वीएसकेएम कालेज में शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान गाइड्स की ईगल टोली, अहिल्याबाई, गुलाब का फूल, मदर टेरेसा,मेरीगोल्ड, रानी द्रौपदी, रजिया सुल्तान, झांसी की रानी, कमल का फूल की टोली ने झांकी से समाज की कुरीतियों पर प्रहार किया। वहीं झांकी के माध्यम से नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। इसके साथ ही गंगा स्वच्छता अभियान, भारत माता, होली, नारी शिक्षा से जुड़ी झांकियां व अपने अभिनव से अतिथियों का मन- मोह लिया। मुख्य अतिथि आकाश यादव, प्राचार्या डॉ. अनीता श्रीवास्तव एवं गायत्री सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्काउट गाइड से जीवन में अनुशास...