आगरा, दिसम्बर 17 -- दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ राष्ट्रीय आयुक्त (जनसंपर्क) डॉ.राजेश मिश्रा ने किया। इसके बाद भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का ध्वज फहराया गया। शिक्षा संकाय प्रमुख प्रो.एनपीएस चंदेल ने अतिथियों का स्वागत किया। शिविर संयोजक प्रो.पीएस त्यागी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ.राजेश मिश्रा ने छात्रों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सशक्त नागरिक मूल्यों पर जोर दिया। इसके साथ ही छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्व डीन प्रो.अर्चना कपूर ने छात्रों को स्काउट-गाइड का महत्व बताया। इस मौके पर डीईआई की कोषाध्यक्ष स्नेह बिजलानी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त विशाल कुमार, प्रशिक्षण परामर्शदाता विष्णु कुमार, प्रो.सविता श्रीवास्तव, डॉ.आरती सिंह मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.