शामली, फरवरी 9 -- शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में सोमवार को स्काउट-गाइड शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने स्काउट-गाइड ध्वज फहराकर किया। उन्होन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड जैसी विश्वस्तरीय संस्था से जुड़ना गर्व की बात है। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, सुरक्षा, सेवा भावना और देशभक्ति की भावना विकसित करता है तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को ध्वज शिष्टाचार, स्काउट-गाइड का इतिहास, विभिन्न प्रकार की तालियां, सल्यूट करना, स्काउट-गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, सिद्धांत, नियम और प्रतिज्ञा आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण गीता एवं गायत्री देवी द्वारा कराया गया।कार्यक्रम में स्काउट प्रभारी अनिल कुमार ...