संभल, फरवरी 5 -- नगर से सटे ग्राम पथरा के डा. भीमराव अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समारोह पूर्व समापन किया गया। जिसमें स्काउट गाइड द्वारा तंबू निर्माण किया गया । बुधवार को स्काउट गाइड कमिश्नर संगीता भार्गव कैंप में पहुंची और शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में बच्चों की अलग - अलग टोली बनाकर उनसे टेंट लगवाए गए। उन्होंने टैंट का निरीक्षण किया और बच्चों से शिविर के दौरान सीखे गए कामों के बारे में जानकारी ली। जिला संगठन आयुक्त मीनू राघव, सहायक नीलम कुमारी ने बच्चों को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया। शिविर में बताया गया कि एक दूसरे की मदद से असंभव कार्य को भी संभव किया जा सकता है। साथ ही एकता बनाकर रखनी चाहिए। प्रधानाचार्या आशा गोस्वामी ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्कूल संचालक महानंदन गौतम, नीरज शर...