लखीसराय, दिसम्बर 6 -- बड़हिया,निज प्रतिनिधि नगर स्थित पीएम श्री प्लस-टू उच्च विद्यालय बड़हिया में जिला संगठन आयुक्त स्काउट एंड गाइड मृत्युंजय कुमार के निर्देश एवं स्काउट ट्रेनर सूरज कुमार के कुशल नेतृत्व में पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बीते 2 दिसंबर से किया जा रहा है। इस शिविर का समापन आज शनिवार को पांचवे दिन होगा। शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पाक व्यंजनों का निर्माण कर आकर्षक स्टॉल लगाए। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रतीक कुमार ने शिविर में पहुंचकर सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और बच्चों द्वारा बनाए गए व्यंजनों का स्वाद लिया। अधिकारियों ने बच्चों से संवाद करते हुए विषम परिस्थितियों में स्काउट-गाइड के दायित्व, अनुशासन और आत...