शामली, दिसम्बर 17 -- कन्या कल्याण गुरुकुल शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज, भैंसवाल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। समापन दिवस पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं ने अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम दिन सीनियर वर्ग की छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की टोलियां बनाकर आकर्षक तंबुओं का निर्माण किया। तंबू निर्माण प्रतियोगिता में टोली नंबर 11 छत्तीसगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टोली नंबर 12 गुजरात दूसरे तथा टोली नंबर 13 असम तीसरे स्थान पर रही। समारोह में सीओ थानाभवन जितेंद्र सिंह, थाना गढ़ीपुख्ता से सब-इंस्पेक्टर नरेश कुमार, सहारनपुर से प्रवक्ता शिवकुमार, विद्यालय की प्रधानाचार्या कुमुद राठौर, जिला संगठन आयुक्त गीता रानी एवं गायत्री देवी ने शिविर का निरीक्षण किया। अतिथियों ने सीनियर व...