मऊ, दिसम्बर 15 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। स्काउट गाइड प्रशिक्षण व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन सेवा सहकार जैसी भावनाओं का विकास इन कार्यक्रमों के माध्यम से होता है। यह बातें जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने सोमवार को नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में स्काउट गाइड की 38वीं रैली के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में कही। स्काउट प्रतिभागियों द्वारा निकली गई झांकी की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस बात पर अफसोस जताया की मऊ जनपद में 520 विद्यालय माध्यमिक के हैं परंतु मात्र 28 विद्यालय ने ही इस रैली में प्रतिभाग किया। उन्होंने आशा व्यक्त की अगले कार्यक्रम में सभी विद्यालय प्रतिभाग करेंगे। सारे विद्यालयों को इस व्यक्तित्व विकास के कार्यक्रम में हिस्सेदारी लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि डीसीएसकेपीज...