बहराइच, दिसम्बर 8 -- बहराइच। महाराज सिंह इंटर कॉलेज में भारत स्काउट बहराइच के तत्वावधान में प्रवेश, प्रथम सोपान एवम द्वतीय सोपान का प्रगतिशील प्रशिक्षण कैम्प आयोजित हुआ। शुभारंभ ध्वजारोहण एवम स्काउट प्रार्थना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष चन्द्र शुक्लजी ने ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण कमिश्नर अरविंद कुमार वर्मा, प्रशिक्षण कॉउंशलर अंगद पांडेय, विद्यालय स्काउट प्रभारी अमरेश कुमार मिश्रा आदि शिक्षक एवम प्रशिक्षक उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण के दौरान सभी छात्रों को स्कॉउट की प्रार्थना, नियम , प्रतिज्ञा आदि की जानकारी दी गई और टोली निर्माण विधि सिखाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...