रुद्रपुर, दिसम्बर 3 -- शांतिपुरी, संवाददाता। हिन्दुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा आयोजित कुमाऊं मंडल स्तरीय समागम के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी सौरभ नेगी ने ध्वजारोहण के साथ की। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, बचाव कार्य और आपदा प्रबंधन की तकनीकों का अभ्यास कराते हुए वास्तविक परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले त्वरित कदमों की जानकारी दी। प्रादेशिक संगठन आयुक्त हिमांशु सक्सेना ने बताया कि प्रतिभागियों को एडवेंचर, मंकी ब्रिज सहित विभिन्न साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण कराया गया, जिससे उनके आत्मविश्वास और कौशल में वृद्धि हुई है। समागम का समापन गुरुवार को होगा, जिसमें तंबू निर्माण, मार्च-पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रूट मार्च सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अलक...