बेगुसराय, फरवरी 22 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में रविवार को भारत स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा 100वां विश्व चिंतन दिवस मनाया गया। इस वर्ष का थीम "हमारी मित्रता" विषय पर शिक्षकों और स्काउट गाइड ने चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। स्काउट एवं गाइड प्रभारी ममता सिन्हा, संजीव कुमार, चंद्रभूषण कुमार, प्रतीक त्रिपाठी तथा प्रभारी एचएम दीक्षा सहित अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों ने वैश्विक भाईचारे, सहयोग और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया। 100वें विश्व चिंतन दिवस के महत्व पर ज्ञानवी कुमारी ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं "फ्रेंडशिप बियॉन्ड टाइम एंड ट्रेडिशंस" विषय पर आद्या मिश्रा ने प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया। महिमा ने कार्यक्रम में कलर ...