छपरा, दिसम्बर 2 -- छपरा, एक संवाददाता। यूपी के लखनऊ स्थित वृंदावन सेक्टर 15 में आयोजित 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी में सारण के स्काउट गाइड ने अपने अनुशासन, प्रतिभा और शानदार प्रस्तुति से ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबका ध्यान भी आकर्षित किया। जंबूरी में आयोजित एडवेंचर गतिविधि, फूड प्लाजा, लोकनृत्य, फिजिकल डिस्प्ले, स्किल ओ' रामा, बिहार प्रदर्शनी, मार्च पास्ट, कॉलर पार्टी समेत कई गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। इन गतिविधियों के दौरान बच्चों ने अपनी नेतृत्व क्षमता, तकनीकी कौशल, टीमवर्क और रचनात्मकता का शानदार प्रस्तुति दिया। राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह लखनऊ में ऐतिहासिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ, जहाँ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.