लखीसराय, अप्रैल 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र को भारत स्काउट गाइड की ओर से डायमंड जुबली जंबूरी मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने बताया कि यह राष्ट्रीय जंबूरी शिविर 28 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक तमिलनाडु में आयोजित किया गया था, जिसमें बिहार राज्य की ओर से कई स्काउट और गाइड प्रतिभागियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बिहार की टीम के सफल नेतृत्व और योगदान में लखीसराय के जिलाधिकारी का विशेष सहयोग रहा, जिसे मान्यता स्वरूप यह मोमेंटो प्रदान किया गया। डीएम के मार्गदर्शन में जिले में स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविरों, गतिविधियों तथा स्कूल स्तर पर इसके विस्तार में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.